गहरवार राजपूत
गहरवार राजपूत राजा जय चंद की बेटी योगिता बाली और पृथ्वी राज चौहान की दासतान मशहूर ए ज़माना है, जिसका इख्तेसार पेश है - - - वक़ेआ है की इंद्र परस्त (दिल्ली) के महाराजा अनंग पाल की कोई औलाद ए नरीना न थी . सिर्फ दो बेटियाँ थीं. उन्हों ने बड़ी बेटी की शादी राजा कन्नौज मुसम्मी विजय चंद गाहड़वाल से किया और छोटी बेटी का राजा अजमेर के साथ. बड़ी बेटी से राजा जय चंद थे और छोटी बेटी से पृथ्वी राज चौहान हुए, यानी दोनों मौसेरे भाई थे. नाना अनंग पल से राजा जय चंद को उम्मीद थी कि बड़ी बेटी के बेटे होने के नाते उनके वारिस वह होंगे, मगर हुवा इसका उल्टा. राजा अनंग पल ने छोटी बेटी के बेटे पृथ्वी राज चौहान को अपना वारिस बनाया. बस यहीं से दोनों में खटक गई. राज्य पिथौरा गढ़ का राजा पृथ्वी राज चौहान दोहरा राज पाकर इतराने लगा और अक्सर राजा जय चंद के ज़ख्मों पर नमक पाशी किया करता. हद तब हो गई जब उसने अपना एलची राजा जय चंद के पास भेज कर अपने लिए उनकी बेटी योगिता बाली का हाथ माँगा, जो समाजी एतबार से जायज़ न था, न धर्म सांगत था, न गोत्र सांगत ही था. यह बात इशारा करती है कि पृथ्वी राज चौहान एक कम ज़र्फ हुक्मरां ...